सिकन्द्राराऊ/हसायन। कस्बा की एक बडी कपडा दुकान की दीवार काटकर जहां लाखों की कीमत का कपडा चोरी कर ले गये वहीं गांव जाऊ में घर वाले छत पर सोते रहे और चोर घर में रखे सारे माल मत्ते को साफ कर ले गये। उक्त घटनाओं से भारी खलबली मच गई है।
कस्बा के मौहल्ला गौसगंज निवासी मौ. साबिर अली पुत्र सिकन्दर खां की रोशनगंज बाजार में कपडे की बडी दुकान है तथा बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने दुकान की पीछे से दीवार काटकर सेंध लगा ली और दुकान में से लाखों रूपये कीमत के कपडे को चोरी कर ले गये। घटना की आज सुबह पता चलने पर दुकानदारों में भारी खलबली मच गई और मौके पर लोगों की भीड लग गई तथा सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।
उधर थाना हसायन क्षेत्र के गांव जाऊ में बीती रात्रि को
मौसम ठण्डा होने पर गांव के चन्द्रभान सिंह पुत्र रामबाबू अपने परिजनों के साथ घर की छत पर सो रहे थे और इसी दौरान चोर मौका पाकर घर में कूद गये और घर मंे रखे 10 हजार रूपये व सोने चांदी के जेबरात व अन्य सामान को चोरी कर ले गये। घटना की सुबह पता चलने पर गांव में भारी हड़कम्प मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस पहुंच गयी। उक्त घटना की छानबीन में पुलिस जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।