Top News

हाथरस- सासनी को आदर्श नगर पंचायत बनाने का सपना साकार करेंगे- ब्रजेश वर्मा

हाथरस/सासनी। निकाय चुनाव की बढ़ती सरगरमियों के चलते कस्बे के मतदाताओ में जहां उत्सुकता देखी जा रही है वहीं आने वाले नगर पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने वालों की चर्चा भी शुरू हो गई है । नगर पंचायत चुनाव में उम्मेदवारी लेकर सामने आने वालों में से एक है ब्रजेश कुमार वर्मा जो वर्तमान में बिजाहरी ग्राम प्रधान प्रतिनधि के रूप में जनसेवा कर रहे है अब वे नगर पंचायत चुनाव में उतरकर जीतने के बाद सासनी को नोएडा बना कर आदर्श नगर पंचायत करने के रूप में स्थापित करने का सपना देख रहे है उनका कहना है की  यदि सासनी की जनता ने उनके सदकार्य में अपना अभूतपूर्व सहयोग देकर उन्हे नगर पंचायत के चुनाव में विजयी बनाया तो वे नगर वासियो के उम्मीदों की बुलन्दियो पर विजय पताका फहराने में अवश्य सफल होंगे ।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने