Top News

हाथरस- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न

हाथरस । जिलाधिकारी ने जिले में नये उद्योगों की स्थापना और औद्योगिक गतिविधियों को बढावा देने के लिये ठोस कदम उठाने हेतु अधिकारियों से स्पष्ट अपेक्षा की है। डीएम ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्र्तगत जिले में इन्नोवेटिव इन्डस्ट्री को वरीयता देने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।
जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट में उद्योग बन्धु की सम्पन्न बैठक में जिले में नई औद्योगिक इकाईयों की स्थापना, उद्योग एवं व्यापार को बढावा देने के लिये सकारात्मक रवैया अपनाने हेतु विभागहय अधिकारियों से अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी उद्यमियों व व्यापारियों की समस्या-शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनके समय से प्रभावी निस्तारण के लिये प्राथमिकता दें। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु शासन-प्रशासन की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए उनकी समस्याओं के समय से समाधान हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिये विभागीय अधिकारियों को कडे निर्देश दिये।

  बैठक में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि राधेश्याम अग्रवाल, अजय कुमार, अश्विनी लोहिया, प्रदीप बंसल, उपायुक्त वाणिज्यकर संजय कुमार सिंह, अग्निशमन अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह, एआरटीओ उदय राम सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमी, औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने