Top News

हाथरस/सासनी- गांव देदामई में फरसा प्रहार से महिला घायल

हाथरस/सासनी। गांव देदामई में मामूली विवाद को लेकर एक युवक ने महिला के सिर पर फरसा से प्रहार कर दिया। जिससे महिला घायल हो गई। घायल का उपचार सीएचसी में कराया है।
जानकारी के अनुसार गांव देदामई में एक महिला ने सांड के इंतजार में अपनी गाय को क्रास कराने के लिए युवक के घेर में पेड से बांध दिया था। जिसे युवक ने खोलने को कहा तो महिला के परिजन आ गये और युवक को भला बुरा कहने लगे। इसी को लेकर दोनों ओर से बात ने तूल पकड लिया और दोनो ंओर से लाठी डंडे निकल आए। वाकयुद्ध घमासान में बदल गया। तभी एक युवक ने महिला के सिर में फरसा प्रहार कर दिया। जिससे महिला घायल हो गई। घायल को परिजन कोतवाली लेकर आए। जहां पुलिस ने महिला का उपचार सीएचसी में कराया हैं उधर गांव के अन्य सभ्रांत लोगों के कोतवाली पहुंचने पर पुलिस की मौजूदगी में दोनो पक्षों में फैसला करा दिया। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने