हाथरस। बेसिक शिक्षा अधिकारी रेखा सुमन को आरटीआई के तहत सूचनायें नहीं देना भारी पड़ गया। राज्य सूचना आयोग उ.प्र. आयुक्त सैय्यद हैदर अब्बास रिजवी की पीठ ने बीएसए पर 25 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया है और आयोग ने डीएम को इस सम्बन्ध में पत्र भेजकर इस धनराशि को बीएसए के वेतन से तीन किश्तों से कटौती कर निर्धारित खाते में जमा कराने के निर्देश दिये हैं।
धर्मकुंज पुराना मिल कम्पाउण्ड निवासी आरटीआई कार्यकर्ता देवेन्द्र कुमार गुप्ता ने चार बिन्दुओं पर बीएसए रेखा सुमन से सूचना मांगी थीं। सूचना ेमें पूछा गया कि नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय लोहट बाजार के जर्जर भवन में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिये स्थनीय लोगों ने भेजी गई शिकायत पर विभाग ने क्या कार्यवाही की है?
भवन के इन हालातों से कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हो इस सम्बन्ध में अन्य किसी विभाग द्वारा भी कोई कार्यवाही की गई हो तो उससे सम्बन्धित सभी अभिलेखों की सत्यापित छायाप्रति भी मांगी थी और अन्त में यह भी पूछा था कि सूचना देने के बाद कोई कार्यवाही अथवा जांच नहीं कराई गई तो अप्रिय घटना होने पर कौन जिम्मेदार होगा।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।