हाथरस/सहपऊ। ब्लाक खंड के गांव धाधऊ में शौचालय निर्माण व शमशान भूमि निर्माण कार्य में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा सांठगांठ कर करीब 22 लाख रूपये का गवन किये जाने के मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गई है और पंचायत सचिव को सस्पेंड कर दिया गया है।
गत 16 मई को तहसील सादाबाद में आयोजित तहसील दिवस में गांव धाधऊ निवासी अनिल गौतम पुत्र महावीर प्रसाद गौतम ने जिलाधिकारी से उक्त घोटाले की शिकायत की थी जिस पर डीएम ने तत्काल जिला पंचायत राज अधिकारी को रिपोर्ट दर्ज करने व कार्यवाही के आदेश दिये थे। जिला पंचायत राज अधिकारी ने थाना सहपऊ में पूर्व प्रधान रामदयाल पुत्र छिंगाराम तथा ग्राम विकास अधिकारी हरिकेष सिंह के खिलाफ निर्माण कार्याें में करीब 22 लाख रूपये का गबन किये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।