हाथरस। शहर मंे भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा सीयल खेड़ा बगीची से प्रांरभ होकर नगर के मुख्य-मुख्य बाजारों से होकर निकली। शोभायात्रा में शामिल झांकियों और युवाओं के करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मौहल्ला सीयल स्थित संत आश्रम से शोभायात्रा का शुभारंभ भन्ते मुनेन्द्र बोधि ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। शोभायात्रा के अध्यक्ष प्रिंस आजाद ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला आबकारी अधिकारी हुकुम सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। शोभायात्रा के अध्यक्ष प्रिंस आजाद व अंबेडकर अनुयायियों का भी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। एक दो तीन चार, बाबा तेरी जय-जयकार के नारे शोभायात्रा में गूंजते रहे। डॉ. अंबेडकर, गौतम बुद्ध, रमाबाई आदि के स्लोगन वाली झांकियां भी शामिल थीं। युवा बैंडबाजों की धुनों पर थिरकते हुये चल रहे थे। मुख्य बाजारों में शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में दर्जनों झांकियां व शहर के अलावा बाहर के बैंड आकर्षण का केंद्र रहे।
संविधान रचयिता के जीवन परिचय पर भी शोभायात्रा में प्रकाश डाला गया। संघर्ष करो, संगठित रहो और शिक्षित बनो के स्लोगन की पट्टिका लेकर युवा चल रहे थे। शोभायात्रा विभिन्न बाजारों से होती हुई अलीगढ़ रोड स्थित खंदारी गढ़ी अंबेडकर पार्क पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शहर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स झांकियों के साथ चल रहा था।
अंबेडकर शोभायात्रा में पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, जाटव एकता समिति के अध्यक्ष मूलचंद निम, पूर्व चेयरमैन अगमप्रिय संत्सगी, बसपा नेता मनोज सोनी, ब्रजमोहन राही, लल्लनबाबू एड, विजय प्रेमी, आरसी गोला, पन्नालाल बौद्ध, रामचंद बौद्ध, राजकपूर, ललित विमल, गगन मित्र भारती, सुरजीत सिंह, संजय सेठ, तेजेन्द्र निम, रघुवीर गौतम, लालाराम प्रेमी, नंदकिशोर, राजेन्द्र कुमार, प्रवीन कुमार, अमर सिंह, वीरीसिंह कर्दम, राकेश चैधरी, अनिल कुमार, चंद्रशेखर, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, अमित आजाद, राकेश विमल, चम्मेल सिंह, नौरंगी लाल, योगेश केशरी आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।