हाथरस/सिकन्द्राराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव देवर पनाघर में आज खेतों पर काम कर रहे एक किसान पर एक खूंखार सांड ने हमला बोलकर किसान को मौत के घाट उतार दिये जाने से भारी कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव देवर पनाघर निवासी करीब 60 वर्षीय किसान भूरे सिंह आज अपने खेतों पर काम कर रहे थे तभी वहां पर अचानक एक खूंखार सांड आ गया और उसने उस पर हमला बोलकर उसे लहूलूहान कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर परिजन व ग्रामीण पहुंच गये और घायल को तत्काल उपचार हेतु कस्बा लाते वक्त किसान की रास्ते में ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया है।
इधर यहां शहर में कोतवाली सिटी के सामने बीच सडक पर 2 सांड आपस में भिड गये और उनकी भिडन्त के चलते दोनों ओर का ट्रेफिक जाम हो गया तथा लोगों ने जैसे तैसे सांडों को अलग किया तब जाकर आवागमन शुरू हो सका।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।