Top News

मुरसान- गांव छोटा नवीपुर पर पुलिया टूटी, ट्रक धंसा

मुरसान। कस्बा से बेसवां जा रहे गांव छोटा नवीपुर पर आज डस्ट (बालू) से भरे एक ट्रक संख्या आर.जे. 05-जी.बी./1273 के वजन से पुरानी पुलिया टूट गई जिससे ट्रक फंस ही नहीं गया बल्कि अगला हिस्सा अधर भी हो गया। पुलिया टूट जाने से वाहनों का आवागमन ठप्प हो गया है और लोग परेशान हैं तथा बाद में ट्रक को क्रेन की मदद से उठाकर निकाला गया है। उक्त मार्ग लोगों के आने जाने का मुख्य मार्ग है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने