Top News

सिकन्दराराव- जीटी रोड स्थित मुस्कान मोबाइल सेंटर से मोबाइल लेकर भागता युवक दबोचा, जमकर धुनने के बाद पुलिस को सौंपा

हाथरस/सिकन्दराराव। कस्बा के जीटी रोड स्थित एक मोबाइल दुकान से देखते-देखते ही एक मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जाता है कि उक्त युवक जीटी रोड स्थित मुस्कान मोबाइल सेंटर से मोबाइल लेकर भाग रहा था तथा पकडे गये युवक ने अपना नाम पुलिस को यशवीर पुत्र विलिकेस निवासी जरीनपुर भुर्रका बताया है। आरोपी युवक पुलिस हिरासत में है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने