
हाथरस/सासनी। कस्बा में दिन दहाड़े एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। इसकी जानकारी जब मकान स्वामी को हुई तो उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीडि़त ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।

गृहस्वामी इंद्रजीत शर्मा पुत्र रामप्रकाश शर्मा के अनुसार वह गांव जिरौली के रहने वाले हैं। कस्बा के मोहल्ला जैनपुरी में उन्होंने एक वर्ष पूर्व मकान बना लिया। तब से अपने परिवार के साथ यहीं रहने लगे हैं। मकर सक्रांति का त्यौहार होने के कारण वह सुबह करीब दस बजे अपने गांव चले गये। इसी बीच उनके मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर घुस गये और बंद मकान के भीतर का ताला जब नहीं टूटा तो प्लाईबुड की लगी किबाड़ तोड़ दी और उसमें प्रवेश कर गये। जहां अलमारी में रखा आठ सोने की अंगूठी एक कॉलर, चार चूड़ी, तीन जोड़ी झाले, एक मंगल सूत्र सभी सोने का तथा पायजेब आदि चांदी का सामान सहित पचास हजार रुपये नकद चोरी कर ले गये। इसकी जानकारी जब पड़ौसी को हुई कि मकान का ताला टूटा पड़ा है तो उसे कुछ शक हुआ। पड़ौसी ने इंद्रजीत को फोन कर घटना के बारे में बताया। सूचना पाकर इंद्रजीत सासनी आ गये, जब मकान का ताला टूटा और अलमारी से सामान गायब देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पगचिन्हों पर चोरों को तालशा काफी माथापच्ची की मगर चोरों का कोई पता नहीं चल सका। पीडि़त ने घटना की तहरीर अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।