Top News

हाथरस- ग्राम दयानतपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के 7 दिवसीय शिविर का हुआ शुभारंभ

हाथरस। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ ग्राम दयानतपुर में हुआ। शिविर का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने प्रतिभागियों को झंडी दिखाकर किया। शिविर के प्रथम दिवस में प्रतिभागियों ने कार्यक्रमों में बढ-चढ कर हिस्सा लिया। शिविर के प्रथम दिवस में ग्राम दयानतपुर की ग्राम प्रधान श्रीमती नूतन रावत एवं मुकेश रावत ने छात्र/छात्राओं को गाॅव के बारे में अवगत कराया तथा प्रतिभागियों को हर सम्भव मदद देने की बात की। इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी डा. एम.पी. सिंह ने प्रतिभागियों का परिचय कराया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने शिविर की अवधि में ग्राम में किये जाने वाले कार्यों का ब्यौरा तैयार किया तथा उनके सम्पादन हेतु विस्तृत रूपरेखा तैयार की। इसी श्रृखंला में प्रतिभागियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने ग्रामवासियों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया तथा स्वच्छ छवि के प्रतिनिधियों को वोट देने हेतु प्रेरित किया एवं मतदान के प्रभावों से अवगत कराया। यदि मतदान के अवसर पर हम सब लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर साफ स्वच्छ छवि के जनप्रतिनिधि का चुनाव कर लेते हैं तो वह समाज व राष्ट्र के लिए बहुत ही अच्छा रहता है। इस अवसर पर डा. पी.डी. राठी, डा. संदीप बंसल, डा. राजेश कुमार, वाणिज्य, डा. के.एन. त्रिपाठी, डा. राजेश कुमार हिन्दी, डा. धर्मेन्द्र सिंह, डा. अमित भार्गव, महेशचन्द्र,  के.के. शर्मा, निकेश शर्मा, भानू सारस्वत, प्रतिभागियों में हिमांशू, गोपाल, नीरज, मनोज, अंकुश, कोमल, कृष्णकान्त, विधि, शिवानी, पूजा, राखी, प्रीति आदि ने अपनी प्रस्तुति दी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने