सिकन्दराराव (संदीप पुण्ढ़ीर)। जी हाँ नगर में हिन्दू मुस्लिम एकता और सांस्कृतिक प्रदर्शनी के नाम पर लगाई जा रही प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम दूर दूर तक नजर नहीं आते, हाँ संस्कृति और मर्यादाओं को यहां जमकर तार तार किया जा रहा है। करिश्मा सांस्कृतिक कला मंच नाम से प्रदर्शनी में संचालित किये जा रहे वैरायटी शो में बार बालाएं अश्लील नृत्य कर एक और जहां भारतीय संस्कृति और मर्यादाओं को तार तार कर सभ्य लोगों को चिढ़ा रहीं हैं तो बहीं दूसरी और इनके भड़काऊ और अश्लील नृत्य को देखने के लिए क्षेत्र की युवा पीढ़ी इस और आकर्षित हो रही है। दिनभर नशे में धुत होकर युवा इन बार बालाओं के अश्लील ठुमकों पर जमकर हरे हरे नोट बरसाकर अपना धन और चरित्र दोनों बर्बाद करते हुए अपने भविष्य को गर्त में ले जा रहे हैं। वैरायटी शो के ठीक बराबर में ही बनी पुलिस चोकी पर सन्नाटा पसरा हुआ है और लगता है की प्रशासन ने केवल टेंट और उसपर पुलिस चोकी का फ्लेक्स लगाकर ही अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली है। शराब के नशे में मदहोश युवाओं के सामने अश्लील नृत्य करती बालाओं पर अगर शीघ्र अंकुश नहीं लगाया गया तो कभी भी यहां की शांति व्यवस्था को पलीता लग सकता है। क्षेत्र के शांतिप्रिय लोगों ने जनपद के प्रशासनिक अधिकारीयों से इस और ध्यान देने की अपील की है।
----------------------
(हाथरस लाइव डॉट कॉम के लिए संदीप पुण्ढ़ीर की रिपोर्ट)
----------------------
(हाथरस लाइव डॉट कॉम के लिए संदीप पुण्ढ़ीर की रिपोर्ट)
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।