हाथरस। गांव गिजरौली में रवि दिवाकर के आवास पर भाजपा प्रत्याशी के विरोध में हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक पं. बनवारीलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। लोगों द्वारा भाजपा प्रत्याशी को लेकर चिन्ता व्यक्त करते हुये सामूहिक रूप से कहा गया कि हाथरस विधानसभा सीट को भाजपा द्वारा जीता जाना बहुत आवश्यक है। लेकिन भाजपा द्वारा ऐसा प्रत्याशी चुनाव में उतारा गया है जिसकी सच्चाई किसी से छिपी नहीं है। हिन्दू युवा वाहिनी भाजपा हाईकमान से मांग करती है कि हाथरस सुरक्षित विधानसभा सीट के प्रत्याशी को तुरन्त बदला जाये। पार्टी हित में यह कदम आवश्यक है। हम भाजपा की विजय चाहते हैं और प्रत्याशी बदलने की मांग करते हैं।
बैठक में विशाल चैहान, सचिन अग्रवाल, छोटू पंडित, दीपक वर्मा, रामकिशन माहौर, किशन कुमार, तोता सिंह, बादल भाटिया, सीताराम, राज ठाकुर बंटी, राजकुमार पंडितजी, हरीश माहौर आदि उपस्थित थे। संचालन अमित भाटिया ने किया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।