Top News

हाथरस- लाॅर्ड कृष्णा में संस्कृति ज्ञान परीक्षा में किया छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन, सम्मानित

हाथरस। लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल अपने स्थापना दिवस से ही विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा के उन्नयन हेतु विभिन्न आयोजनों को निष्पादित करता आया है। वर्तमान परिदृश्य में शिक्षा के साथ संस्कारों को देने के ध्येय से संस्थान में गायत्री परिवार हरिद्वार द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र व छात्राओं को प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभ्यता के अंधाधुंध विकास ने शिक्षित मनुष्य को संस्कारों से विरत कर दिया है। ऐसे में भारतीय संस्कृति को आत्मसात् करने से ही सांस्कृतिक अस्मिता को संरक्षण प्राप्त होगा।  परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान तनुजा सिंह, ध्रुव कुमार, कपिल कुमार सिंह, आशीष पचैरी, अंकित सिंह, अमिषी सेंगर आदि विद्यार्थियों ने प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। प्रमाण पत्र पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और उनका सभी छात्र-छात्राओं ने करतल ध्वनियों से उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी गोविंद उपाध्याय, आशुतोष शर्मा, श्रवण वर्मा, ओमप्रकाश सिंह, नवीन यादव, लवकेश सेठ, लक्ष्मी शर्मा, स्वाति वर्मा, अरविंद पाठक, पूजा भाटिया, छवि माहेश्वरी,जाॅली वाष्र्णेय, दीपिका वाष्र्णेय आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने