Top News

राशन वितरण को 2 किलोमीटर दूर नए बने राशन डीलर के यहाँ अटेच करने पर आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

  • मोहल्ले में ही राशन डीलर के द्वारा राशन वितरित किये जाने की मांग
  • मांग पूरी न होने पर वोट न देने की चेतावनी देते हुए किया चुनाव बहिष्कार

हाथरस (संदीप पुण्ढ़ीर)। सिकन्दराराव क्षेत्र के मोहल्ला नोखेल लोटकुआ में राशन वितरण को मोहल्ले से दूर दूसरे डीलर के यहाँ अटेच कर देने से आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर चुनाव वहिष्कार कर दिया। आक्रोशित लोगों का आरोप था कि एक सपा नेत्री के इशारे पर उनके मोहल्ले के राशन को 2 किलोमीटर दूर एक अवैध रूप से बने राशन डीलर के यहाँ अटेच कर दिया गया है। जिसके कारण उन्हें 2 किलोमीटर दूर जाकर काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आक्रोशित लोगों की मांग है की उन्हें मोहल्ले में ही राशन डीलर के द्वारा राशन वितरित किया जाये। अगर उनकी मांग नही मानी गयी तो वह चुनाव का वहिष्कार करेंगें और किसी को वोट नहीं देंगें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने