Top News

किसान मजदूर पार्टी ने की प्रत्याशियों की घोषणा

हाथरस जंक्शन। किसान मजदूर व्यापारी पार्टी की कार्यालय हाथरस जंक्शन पर विचार गोष्ठी का आयोजन पार्टी महासचिव जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किया गया। पार्टी हाईकमान द्वारा राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष की उपस्थिति में उ.प्र. विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई।
बैठक में हाथरस विधानसभा से मुंशीलाल चट्टावली, सिकन्द्राराऊ से शेरसिंह किसान, एत्मादपुर से ब्रजेश कुमार बघेल, बरेली से नितिन कुमार बाहुवली को प्रत्याशी घोषित किया गया।
विचार गोष्ठी में मुंशीलाल चट्टावली ने पार्टी सदस्यों को चुनाव आयोग द्वारा दी जा रही चेतावनी व सुरक्षा को अपनाने की सलाह दी। प्रदेश अध्यक्ष शेरसिंह किसान ने पार्टी सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को विधानसभा चुनावों में अपने प्रत्याशियों के बारे में बताने का आदेश दिया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार बघेल, जिला अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, आगरा मंडल अध्यक्ष शेरसिंह कुशवाहा, सत्यप्रकाश मौर्य, चै. सोनवीर सिंह, विकास राघव, तिलक सिंह आर्य, पीयूष कुशवाहा, सोमवीर यादव, नत्थीलाल नरूका, रामेश्वर, प्रशान्त गुप्ता, भगवान सिंह, महीपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने