हाथरस। सेठ फूलचन्द बागला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई सं. प्रथम का सात दिवसीय विशेष शिविर प्राथमिक महाविद्यालय दयानतपुर में सम्पन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने की। इस शिविर में विद्यार्थियों के ध्येयनिष्ठ आस्थाशील व्यक्तित्व-परिष्कारक योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रतिभागियों ने जीवन और जगत के विरूपण का प्रतिवादी स्वर उद्घोष किया। यहाॅ प्रतिभागियों ने ग्राम-उद्धार हेतु महिला-शिक्षा, चिकित्सकीय सर्तकता-बोध, पर्यावरण जनजागरण किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. एम.पी. सिंह ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय प्रतिभागियों को दिया। समापन समारोह में प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने कहा कि रासेयो प्रतिभागियों को विस्तृत एवं विराट् की भावभूमि पर समाज और राष्ट्र का हित-चिन्तन करना चाहिए। मुख्य अनुशासन अधिकारी चन्द्रशेखर रावल ने रासेयो की सार्थकता पर प्रकाश डाला। यहाॅ डा. कमला मिड्ढा, डा. सुनन्दा महाजन, डा. देवदत्त सिंह, डा. धर्मेन्द्र सिंह, डा. प्रीति वर्मा, डा. कृष्णानन्द त्रिपाठी, श्री शिवम अग्निहोत्री, श्री शीलेन्द्र कुमार शर्मा, श्री राजीव अग्रवाल, श्री के.के. शर्मा, श्री निकेश शर्मा, श्री यतीश कुमार, श्री ऊधम सिंह, प्रतिभागी हिमांशू कुमार, नीरज, गोपाल, विमल, बबलू, हेमलता, अनुपम, विधि, शिवानी, नीलम इत्यादि का सक्रिय भागीदारी रही।
हाथरस- सेठ फूलचन्द बागला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर प्राथमिक महाविद्यालय दयानतपुर में हुआ सम्पन्न
hathras live
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।