हाथरस। विधानसभा चुनाव 2017 के लिये 17 जनवरी से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के आज सांतवे दिन जिले के कई दिग्गजों सहित 8 प्रत्याशियों द्वारा कलेक्ट्रैट पहुंचकर अपने-अपने नामांकन दाखिल किये गये हैं और सभी प्रत्याशी अपने-अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं व गाड़ियों के काफिले के साथ नामांकन करने पहुंचे तथा समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिये जहां भारी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात थी वहीं 2-3 स्थानों पर पुलिस द्वारा बैरियर भी लगाये गये थे।
हाथरस सुरक्षित विधानसभा सीट से राष्ट्रवादी प्रताप सेना के प्रत्याशी पिन्टू खटीक एवं निर्दलीय प्रत्याशी मुंशीराम बाल्मीकि द्वारा समर्थकों व कार्यकर्ताओं की भीड़ तभा गाड़ियों के काफिले के साथ अपना नामांकन अपर जिलाधिकारी न्यायालय में एसडीएम सदर राकेश गुप्ता के समक्ष प्रस्तुत कर दाखिल किया है।
सादाबाद विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी एवं उ.प्र. रालोद के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक डा. अनिल चैधरी अपने आवास सादाबाद से सैकड़ों समर्थकों व कार्यकर्ताओं की नोरबाजी व भीड़ तथा गाड़ियों के काफिले के साथ कलेक्ट्रैट पहंुचे और श्री चैधरी ने 79 सादाबाद विधानसभा नामांकन कक्ष में सहायक आयुक्त स्टाम्प एवं चकबंदी अधिकारी के न्यायालय में एसडीएम सादाबाद अभिषेक सिंह के समक्ष 1 सेट में अपना नामांकन प्रस्तुत कर दाखिल किया। श्री चैधरी के प्रस्तावक रालोद जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह चैहान थे तथा नामांकन करते वक्त उनके साथ हाथरस विधायक गेंदालाल चैधरी व अन्य तमाम समर्थक मौजूद थे।
सादाबाद विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रीति चैधरी भी अपने पूरे लाव लश्कर व गाडियों के काफिले के साथ नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचीं और उन्होंने अपना नामांकन एक सेट में दाखिल किया तथा उनके प्रस्तावक पूर्व विधायक विजेन्द्र सिंह थे जबकि नामांकन दाखिल करते समय उनके साथ सांसद राजेश दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, पूर्व विधायक लहटू ताऊ, चै. रामकुमार वर्मा, डा. महेन्द्र पाल शर्मा आदि तमाम लोग थे।
सादाबाद विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी व मौजूदा विधायक देवेन्द्र अग्रवाल भी आज अपने तमाम समर्थकों व कार्यकर्ताओं तथा गाडियों के काफिले के साथ नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने अपना नामांकन चार सेट में दाखिल किया है। उनके प्रस्तावक अशोक कुमार, दिनेश कुमार, प्रकाश अग्रवाल व सतीशचन्द्र थे।
सिकन्द्राराऊ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा भी आज भारी लाव-लश्कर के साथ कलेक्टेªट पहुंच कर उपसंचालक चकबंदी एवं बंदोवस्त अधिकारी न्यायालय में एसडीएम केहरीसिंह के समक्ष एक सैट में अपना नामांकन प्रस्तुत कर दाखिल किया गया। इनके प्रस्तावक ओमवीर सिंह थे। जबकि नामांकन दाखिल करते वक्त उनके साथ सांसद राजेश दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, दिलीप पोद्दार, राजपाल सिंह दिसवार आदि साथ थे। वहीं सिकन्द्राराऊ सीट से ही सपा के पूर्व एमएलसी डा. राकेश सिंह राना व भाजपा से दावेदारी कर रहे कृपाल सिंह द्वारा भी निर्दलीय प्रत्याशियों के तौर पर अपने-अपने तमाम समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किये गये हैं। नामांकन प्रक्रिया का कल 24 जनवरी को अंतिम दिन है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।