Top News

मुरसान- चुनाव तैयारियों को लेकर पुलिस फोर्स का गांवों व मुरसान में फ्लैग मार्च, राजनैतिक दलों के होर्डिग्स, बैनरों को हटवाया तथा दीवारों पर लिखे स्लोगनों व विज्ञापनों को पुतवाया गया

मुरसान । विधानसभा चुंनावों की तारीखों का ऐलान होते ही जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है और शहर, कस्बा व देहातों में पुलिस फोर्स फ्लैग मार्च कर रही है तथा लोगों से शान्ति की अपील की जा रही है।
चुनाव तैयारियों को लेकर आज सीओ सादाबाद मनीषा सिंह ने पुलिस फोर्स व एसओ छोटेलाल के साथ कस्बा में फ्लैग मार्च किया और राजनैतिक दलों के होर्डिग्स, बैनरों को हटवाया तथा दीवारों पर लिखे स्लोगनों व विज्ञापनों को पुतवाया गया। सीओ मनीषा सिंह ने गांव फुसकरा व दयालपुर में ग्रामीणों के साथ बैठक की और पोलिंग बूथों का जायजा लिया।
पुलिस फोर्स द्वारा गांवों में किये गये फ्लैग मार्च से ग्रामीणों में खलबली मच गई तथा सीओ मनीषा सिंह ने लोगों को हिदायत दी कि चुनाव आचार संहिता व निषेधाज्ञा धारा 144 लागू हो गई है और शांति बनाये रखें तथा उपद्रव करने वालों से जहां सख्ती से निपटा जायेगा, वहीं उन पर सख्त कार्यवाही भी की जायेगी। वोटरों को प्रलोभन देने वालों या डराने व धमकाने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने