Top News

हाथरस- इलाहाबाद में जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डा. अश्विनी बंसल की हत्या को लेकर डाक्टरों ने की काली पट्टी बांध हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

हाथरस। 12 जनवरी को इलाहाबाद में जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डा. अश्विनी बंसल की हत्या को लेकर चिकित्सक आक्रोशित हैं। प्रांतीय संगठन के आव्हान पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हाथरस शाखा ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। हत्या के दूसरे दिन आइएमए के पदाधिकारियों ने प्रशासन से अपराधियों को पकड़ने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद 14 जनवरी को राज्यपाल के नाम एसडीएम सिटी, इलाहाबाद को भी ज्ञापन सौंपा था। इसके बावजूद अभी तक पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। स्थानीय चिकित्सकों ने  काली पट्टी बांधकर विरोध किया। आइएमए के पदाधिकारियों ने हत्यारोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने तथा चिकित्सकों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग उठाई। विरोध दर्ज कराने वालों में डा. अनिल गुप्ता, डा. पंकज शर्मा, डा. दीपक शर्मा, डा. विकास शर्मा, डा. हरीशचंद्र, डा. आर. पी. गुप्ता, डा. सुनील अग्रवाल, डा. एस. के. राजू आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने