Top News

हाथरस- मथुरा रोड स्थित लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में बच्चों ने भारत को स्वच्छ बनाने की छेड़ी मुहिम

हाथरस। मथुरा रोड स्थित लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में ‘स्वच्छ भारत‘ विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भारत सरकार जब भारत को स्वच्छ बनाने पर जोर दे रही है तब ऐसे में बच्चों ने केंद्र सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट को सफल बनाने हेतु पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता का सार्थक संदेश दिया।
सीबीएसई द्वारा स्वच्छ भारत विषय पर आधारित यह पेंटिंग प्रतियोगिता स्कूल स्तर पर आयोजित हुई। जिसमें सीनियर वर्ग व जूनियर वर्ग के बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए आकर्षक पेंटिंग तैयार कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने पेंटिंग प्रतियोगिता का निरीक्षण किया और प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही रोगों से बचने का अचूक उपाय है। अच्छा स्वास्थ्य जीवन में आगे बढ़ने में अहम भूमिका निभाता है। अतः हमें ग्रीन भारत, क्लीन भारत बनाने में यथासामथ्र्य योगदान देना चाहिए। पेंटिंग प्रतियोगिता आर्ट शिक्षिका लक्ष्मी शर्मा के निर्देशन में आयोजित हुई। सीबीएसई द्वारा प्रतियोगिता में शीर्षस्थ स्थान प्राप्त करने वाले तीन-तीन परीक्षार्थियों का जनवरी के अंतिम सप्ताह में द्वितीय स्तर हेतु आॅनलाइन परीक्षण होगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अरविंद पाठक, लवकेश सेठ ने सक्रिय योगदान दिया। इस अवसर पर गोविंद उपाध्याय, विपिन शर्मा, आशुतोष शर्मा, डा. मीनू शर्मा, डा. शालिनी शर्मा, प्रशांत शर्मा, विमलेश शर्मा, नवीन यादव, शारदा शर्मा, हेमा गौड़, रतन समाधिया, श्रवण वर्मा, चंचल शर्मा, आदित्य शर्मा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने