Top News

हाथरस- क्षत्रिय चेतना जागृति मंच द्वारा वयोवृद्ध 94 वर्शीय पंचम सिंह चैहान का किया गया सम्मान, मतदाता दिवस पर की मतदान करने तथा हिंसा से दूर रहने की अपील, अमरपुरघना, कुण्डा, रूहेरी, सादाबाद गेट पर हुए कार्यक्रम

हाथरस। भारतीय समाज में आरम्भ से ही क्षत्रियों को समाज की रक्षा का दायित्व सौंपा गया था। बदलते परिवेष में यह दायित्व समाज के हर वर्ग का बन गया है। ऐसे में अपराध की दुनिया से दूर होकर समाज के बीच में सम्माननीय स्थान पाने वाले चम्बल घाटी के पूर्व दुर्दान्त डाकू पंचम सिंह चैहान जिन्होंने न केवल अपना जीवन परिवर्तन किया बल्कि अपने अनुभवों के आधार पर भारत के 25 प्रान्तों में यात्रा  लोगों के बीच में जाकर अपने अनुभवों को बाँटकर उन्हें अपराध की दुनिया से दूर रहकर सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं।

जनपद के विभिन्न स्थानों पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईष्वरीय विष्व विद्यालय के अलीगढ़ रोड पर ब्रह्माकुमारीज़ मार्ग स्थित आनन्दपुरी कालोनी की राजयोग षिक्षिका बी.के.षान्ता बहिन के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

अमरपुरघना में प्राथमिक विद्यालय पर क्षत्रिय चेतना मंच की ओर से इंजीनियर संजय सिंह सिकरवार, धर्मपाल सिंह  द्वारा पंचम सिंह चैहान का अपराध की दुनिया को छोड़कर समाज की मुख्य धारा में जुड़कर अच्छे कार्यों के लिए सम्मान किया गया। इस अवसर पर बी0के0 पंचम सिंह ने न केवल अपने अनुभवों को साझा किया बल्कि बच्चों को बिस्कुट और टाॅफी भी बाँटी। उन्होंने मतदाता दिवस पर चुनावों में मतदान करने तथा हिंसा और नषे से दूर रहने का भी आव्हान किया। ज्ञात हो कि पंचम सिंह माँ दुर्गा के भक्त होने के नाते डाकू जीवन में भी नषे से सदा दूर रहे थे। बाद में तीन वर्श तक खुली जेल में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईष्वरीय विष्व विद्यालय द्वारा दी गई प्रेरणाओं से उनका तथा उनके साथियों का जीवन पूर्ण परिवर्तन हो गया था।

कुण्डा में भी अषोक कुमार सिंह के सानिध्य में साईं मदिर पर पंचम सिंह का स्वागत किया गया तथा कुण्डा निवासियों को घर-गृहस्थ में रहकर सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा बी.के. षान्ता बहिन तथा पंचम सिंह द्वारा प्रदान की गई। इसके अलावा रूहेरी में ओमवती निवास तथा सादाबाद गेट पर कपिल अग्रवाल के प्रतिश्ठान पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने