हाथरस। रावत शिक्षा समिति वीरेश मैमोरियल एकेडमी मूकबधिर, दृष्टिहीन मासिक निःशुल्क आवासीय विशेष विद्यालय के तत्वावधान में जनपद के दिव्यांगों को मतदान करने के लिये जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सभी बुद्धिजीवियों से अपील की जा रही है कि दिव्यांगों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने में सहयोग कर उन्हें मतदान में सहयोग करें। जिससे दिव्यांग मताधिकार से वंचित न रह सकें। मतदान के लिये मोबाइल टीम में राजेश कुमार उपाध्याय सिकन्द्राराऊ, योगेश यादव हाथरस तथा विक्रम सिंह को सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग मताधिकार जागरूक अभियान की जिम्मेदारी संस्था के अध्यक्ष एम. एल. रावत ने सौंपी है। सहयोगियों में पीयूष रावत, टिंक्कल वर्मा, गौरव उपाध्याय, सत्यप्रकाश उपाध्याय आदि हैं।
हाथरस- रावत शिक्षा समिति वीरेश मैमोरियल एकेडमी मूकबधिर, दृष्टिहीन मासिक निःशुल्क आवासीय विशेष विद्यालय के तत्वावधान में दिव्यांगों को मतदान के लिये किया गया जागरूक
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।