Top News

हाथरस- गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर्व पर शहर में निकाली गयी शोभायात्रा का हुआ भव्य स्वागत

हाथरस। गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर्व पर शहर में निकली विशाल नगर कीर्तन व शोभायात्रा का भव्य स्वागत अखिल भारतीय हैहयवंशीय क्षत्रीय केन्द्रीय संचालन समिति द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश कूलवाल के नेतृत्व में किया गया।  इस अवसर पर अध्यक्ष तजवंत कालरा (डब्बू) व नरूला आदि का अंगवस्त्र पहिनाकर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में संरक्षक विनोद शास्त्री, जिलाध्यक्ष गोपाल भगतजी, नीरज वर्मा, श्यामलाल वर्मा, सुमित वर्मा, योगेश कुमार, नरेश वर्मा, जगदीश प्रसाद स्वामी, कमल प्रकाश, श्याम बागड़ी, मनीष कूलवाल, बंटी, राजू, मोनू वर्मा, महेश वर्मा दलाल, नवीन वर्मा, निरंजन वर्मा, प्रकाशचन्द्र वर्मा आदि थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने