हाथरस। आदर्श विद्या निकेतन इंटर कालेज के प्रांगण में मतदाता जागरूक अभियान के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को वोट डालने के लिये जागरूक करने के लिये ड्राइंग प्रतियोगिता एवं युवा और भावी मतदाताओं का सशक्तीकरण विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन डा. विकास कौशिक की देखरेख में हुआ। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की ड्राइंग एवं स्लोगन लिखकर मतदाताओं को वोट डालने के लिये प्रोत्साहित करने के साथ-साथ यह भी संदेश दिया कि वोट डालना न केवल हमारा संवैधानिक अधिकार है, बल्कि कर्तव्य भी है। मतदान लोकतंत्र की जान है। अतः इसका प्रयोग हर हाल में किया जाना चाहिये। विद्यालय के प्रधानाचार्य ए. पी. गौतम ने विद्यार्थियों को इस बात के लिये प्रोत्साहित किया कि वह अपने घर के आस-पास रहने वाले लोगों को मतदान के दिन वोट डालने के लिये उत्साहित करें और अशक्त एवं दिव्यांग मतदाताओं को वोट डालने में अपना पूरा सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर रतन उपाध्याय, श्रीमती मिथलेश कौशिक, अनुराग तिवारी, रमाशंकर, श्रीमती रजनी वर्मा, सचिन कौशिक, कुबेर सिंह, अंजू, ज्योति, विजय, सुनील, नेहा, शीतल आदि उपस्थित थे।
हाथरस- आदर्श विद्या निकेतन इंटर कालेज के प्रांगण में मतदाता जागरूक अभियान के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को वोट डालने के लिये किया जागरूक
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।