हाथरस/सासनी। आगरा अलीगढ़ राजमार्ग स्थित के.एल. जैन इंटर कालेज क्रीडांगन के सामने बिल्डिंग मेटेरियल एण्ड हार्डवेयर की दुकान में गुरुवार की देर रात बिजली का शॉट सर्किट होने के कारण आग लग गई। जिससे दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आधा दर्जन दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सुबह तक दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हुए थे।
मोहल्ला अग्रवाल निवासी सुरेश चंद्र अग्रवाल के पुत्र आतिश अग्रवाल उर्फ बिक्की की अग्रवाल बिल्डिंग मेटेरियल के नाम से हार्डवेयर की दुकान है। जो गुरुवार की देर शाम रोजाना की भांति दुकान को बंद कर अपने घर चला गया। बताते हैं कि आधी रात को करीब बारह बजे के बाद दुकान में धुंआ उठता देखकर राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस आधी रात को ही हार्डवेयर की दुकान पर पहुंच गई। जहां देखा कि दुकान में आग लगी है। पुलिस ने फौरन दमकल और दुकान मालिक को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकान स्वामी मौके पर पहुंच गये। दुकान का ताला खोलते ही आग की लपटें बाहर को आने लगीं। करीब एक घंटे तक दुकान में आग जलती रही। उसके बाद दमकल मौके पर पहुंची। तब दमकल कर्मियों ने आग पर पानी डाला तथा दुकान के बाहर मौजूद लोगों ने पीछे पड़े खाली प्लाट से मिट्टी लाकर डालना शुरु किया। मगर आग रौद्र रुप धारण कर चुकी थी। दमकलकर्मियों ने और दमकल बुलाई। रात को करीब आधा दर्जन दमकल मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू करने का प्रयास करती रहीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल सुबह तक दुकान के बाहर खड़े होकर आग पर काबू पाने का प्रयास करती रहीं। दुकान में रखा प्लाईबुड, केमिकल, फेबिकॉल, सेल्यूशन, आदि सहित अन्य लाखों रुपये का सामन जलकर राख हो गया। समाचार लिखे जाने तक दमकल दुकान के बाहर खड़ी थीं।
------------------------------------दमकल की पाइप दे गई धोखा-----------------------
दुकान में लगी आग की सूचना पर दमकल काफी देर बाद पहुंची। बाद में फायर बिग्रेड का पाइप धोखा दे गया। पाइप खराब होने के कारण दमकलकर्मियों ने मशीन से पानी निकालकर बाल्टियों से आग पर पानी डाला। जिससे आग काफी देर तग जलती रही। यदि पाईप सही होता तो दुकान में लगी आग से काफी सामान सुरक्षित बचाया जा सकता था।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।