हाथरस। मंगलवार 06 जून को डा0 भीमराव अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस का सार्वजनिक अवकाश होने की बजह से बुधवार 07 दिसम्बर को सासनी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन होगा। जिले की अन्य तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया जायेगा।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जनपद के सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वह बुधवार को सासनी में आयोजित तहसील दिवस में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। डीएम ने जन समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए शासन-प्रशासन की प्राथमिकता व्यक्त करते हुए कहा है कि जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की जिम्मेदारी और जबाबदेही विभागीय अधिकारियों की है। अतः सभी विभागीय अधिकारी तहसील दिवस में उपस्थित होकर जनसामान्य की शिकायतों, समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए समय से कार्यवाही सुनिश्चित करके पीडित लोगों को राहत पहुचायें।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।