हाथरस- जनपद के नोडल अधिकारी दो दिवसीय दौरे पर, 8 दिसम्बर को आयेगे हाथरस

हाथरस। प्रदेश के विशेष सचिव, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल विभाग एवं जनपद के नोडल अधिकारी राजीव रौतेला 08 दिसम्बर को हाथरस आ रहे हंै।
प्राप्त विवरण के अनुसार, राजीव रौतेला 8 को प्रातः 10 बजे से समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक, अपरान्ह 01 बजे से विकास खण्ड कार्यालय का निरीक्षण तथा अपरान्ह 02 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करेगे। श्री रौतेला 9 को प्रातः 10 बजे से जिले में 03 बड़ी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण, दोपहर 12 बजे से नगर पालिका, नगर पंचायत का निरीक्षण तथा अपरान्ह 02 बजे से डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास का भ्रमण एवं निरीक्षण करेगे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1