Top News

हाथरस- कोहरा में दो ट्रक भिड़कर पलटे, कार भी पलटी

हाथरस। कई दिनों बाद आज सुबह छाये घने कोहरे में आगरा-अलीगढ बाईपास रूहेरी तिराहे पर 2 ट्रक असन्तुलित होकर पलट गये और 2 चालक गम्भीर रूप से घायल हो गये जबकि नहर पर एक कार पलट गई।
मध्य प्रदेश के मुरैना से खल लेकर दनकौर जा रहा ट्रक संख्या एम.पी. 07/एचबी/1824 व आगरा से पेपर रॉल लेकर नोयटा जा र
हा ट्रक संख्या आर.जे. 11 जीए/5179 रूहेरी तिराहा पर पलट गये जिससे दोनों ट्रकों के चालक पुत्तू सिंह पुत्र निहाल सिंह निवासी मुरैना व बलुआ पुत्र जनक सिंह निवासी धौलपुर घायल हो गये। वहीं अलीगढ रोड स्थित नहर पर पुल के साइड में चढान पर एक स्विफ्ट कार संख्या यूपी 81 ए.जी./1101 चढ गई और पलट गई लेकिन कोई अप्रिय बात नहीं रही।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने