हाथरस/सासनी। बाजार में खाद्य निरीक्षक हरेन्द्र कुमार द्वारा अपनी टीम के साथ बाजार में छापेमारी की गई। जिसमें चार दुकानदारों के यहां से घी और तेल के नमूने लिए गये। इस दौरान बाजार में अपने प्रतिष्ठानों पर बैठे दुकानदारों में खलबली मच गई।
शनिवार को बाजार में हुई छापेमारी के बारे में खाद्यनिरीक्षक अधिकारी हरेन्द्र कुमार ने बताया कि लोगों द्वारा दुकानदारों की शिकायत एसडीएम से की गई थी। जिसे एसडीएम ने गंभीरता से लिया और उन्हें इस छापेमारी के लिए निर्देशित किया। छापेमारी में सुभाष चंद्र, पुत्र जगदीश प्रसाद, दीपेश कुमार पुत्र विनोद कुमार, अनिल कुमार पुत्र प्रेम प्रकाश के यहां से सरसों के तेल के तथा दिलीप पुत्र रूकमानंद लक्ष्मी घी भंडार के यहां से देशी घी के नमूने लिए गये। बाजार में आई टीम को देखकर दुकानदारों में भगदड़ मच गई। कुछ दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर चले गये तो कुछ दुकानों के भीतर ही बंद हो गये। टीम के चले जाने के बाद दुकानदारों ने चौन की सांस ली। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि नमूने जांच के लिए भिजवा दिए गये हैं। जांच के बाद कोई कमी आती है तो निश्चित रुप से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।