हाथरस। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हाथरस अपनी उच्च गुणवत्ता युक्त अध्ययन के लिए जाना जाता है और इसी कारण विद्यालय को अब तक कई अवाॅर्ड प्राप्त हुए हैं। इसी क्रम में विगत विद्यालय को ब्रिटिश काउन्सिल की तरफ़ से इंटरनेशनल स्कूल अवाॅर्ड प्राप्त हुआ।
अवाॅर्ड वितरण हेतु दिल्ली में एक भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीना चक्कु जी ने शिरकत की और अवाॅर्ड ग्रहण किया। तत्पश्चात आज विद्यालय में छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीना चक्कु जी ने बताया कि विद्यालय में उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने एवं अन्य सभी मानकों पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खरा उतरने के कारण विद्यालय को यह सम्मान प्राप्त हुआ।

-------------------डी.पी.एस. ग्राउण्ड हाथरस में इण्टर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 6 दिसम्बर से----------------
हाथरस। डी.पी.एस.,हाथरस द्वारा आयोजित प्रथम इण्टर स्कूल आमन्त्रित क्रिकेट प्रतियोगिता 6 दिसम्बर, से डी.पी.एस. ग्राउण्ड हाथरस में प्रारम्भ हो रही है। इस प्रतियोगिता में शहर की 16 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता नाक आउट तर्ज पे खेली जाएगी।
टी-20 की इस प्रतियोगिता में बागला कालेज, इन्द्रा स्मारक, दीप इण्टर काॅलेज, सीमेक्स, एस.एम.बी. एम., आर. बी. एस., आर. एल. बी. एम., बलवन्त सिंह, सेंट विवेकानन्द रामबाग, सेकसरिया इण्टर कालेज, आर.पी.एम., एम.एल.डी.वी., बी.सी. पब्लिक स्कूल, मेज़बान, डी.पी.एस. आदि स्कूल भाग ले रहे हैं। इन सभी स्कूलों के प्रतिनिधियों ने डी.पी.एस. में प्रतियोगिता से सम्बन्धित कार्यशाला में भाग लिया जिसमें डी.पी.एस. के ऐस्टेट आॅफिसर श्री एकत्व जैन ने सबका स्वागत किया। प्रतियोगिता सचिव मनीष मेहरोत्रा ने प्रतियोगिता से सम्बन्धित जानकारी सभी टीमों को उपलब्ध करवायी प्रतियोगिता में पारदर्शीता बनी रहे इस कारण प्रतियोगिता का फिक्चर पर्ची निकालकर सभी के समक्ष किया गया। अन्त में डी.पी.एस. हाथरस की प्रधानाचार्या श्रीमती नीना चक्कु ने सभी आमन्त्रित टीमों के प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।
सभा में आर.पी.एम. से मनोज, आर.बी.एस. से अजीत, सेंट विवेकानंद से रजनीश, बी.सी. पब्लिक स्कूल से साहेब सिंह, एस.बी.एस. से शेलेश कुमार, एम.एल.डी.बी. से मनीष, सीमेक्स से श्रीमती संध्या शर्मा आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।