Top News

हाथरस- जिले के नवागत पुलिस कप्तान दिलीप कुमार ने कहा- ''अपराधी कोई भी हो बख्शा नहीं जायेगा''

हाथरस। जिले के नवागत पुलिस कप्तान दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद आज वह मीडिया से मुखातिब होते हुए अपनी कार्यशैली व अंदाज के बारे में बताते हुए कहा कि अपराधी चाहे कोई भी हो और चाहे किसी पार्टी से जुडा हो वह बख्शा नहीं जायेगा और उसे उसकी सही जगह पहुंचाया जायेगा।
पुलिस कप्तान दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस अधिकारी व मीडिया आपसी तालमेल बनाये रखें तथा कुछ घटनायें ऐसी मिलती हैं जिनकी सूचनायें हमसे पहले मीडिया को मिल जाती हैं। लेकिन मीडिया व पुलिस आपसी तालमेल व सहयोग बनाये रखें और सूचनाओं का एक दूसरे को आदान-प्रदान करते रहें। उन्होंने कहा कि जिले में अपराधों पर नियंत्रण रखा जायेगा और पूर्व घटित घटनाओं का खुलासा किया जायेगा तथा अपराधी चाहे कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जायेगा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने