हाथरस। गत दिवस पूर्व कोतवाली सादाबाद में तैनात रहे इस्पेक्टर द्वारा एक महिला सिपाही को अपने निजी आवास में सरकारी काम के बहाने बुलाकर बदनीयती से बदसलूकी कर दी थी। जहां महिला सिपाही ने उसके साथ आपबीती अपने अधिकारियों को बताया तो एसपी ने मामले की जांच सीओ सासनी मनीषा सिंह को सौप दी थी। वही महिला के मामले को देखते हुये युनिवर्सल ह्मेन राइट्स काउंसिल के पदाधिकारियों ने इसे इस्पेक्टर को हटाने के लिये एसपी से मिले थे। जहां एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुये इस्पेक्टर के खिलाफ एसपी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने जांच पूरी होने के बाद पहले तो इस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया बाद में उसे तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। उक्त जानकारी एसपी की मीडिया सेल पर पीआरओ द्वारा दी गई थी। महिला सिपाही ने मामले की शिकायत एसपी सहित डीआईजी, आईजी, और डीजीपी की है।
हाथरस- कोतवाली सादाबाद में तैनात महिला सिपाही से बदसलूकी के मामले में इस्पेक्टर निलम्बित
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।