Top News

हाथरस- अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक में वैश्य समाज के विकास एवं समस्याओं पर विचार

हाथरस। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक जिला अध्यक्ष विशाल गुप्ता की अध्यक्षता में जिला उपाध्यक्ष जीतेश तायल के प्रतिष्ठान तायल एंड कम्पनी बी.एच. आॅयल मिल रोड पर हुई।
बैठक में वैश्य समाज के विकास एवं समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया तथा समाज को साथ लेने के लिये सांस्कृतिक आयोजन कराने के सुझाव दिये गये। जिलाध्यक्ष विशाल गुप्ता ने समाज के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने के लिये अपील की।
बैठक में परिषद के युवा मंडल अध्यक्ष विवेक वाष्र्णेय, महामंत्री अनूप वाष्र्णेय, नगराध्यक्ष जितेन्द्र प्रधान, जिला महामंत्री प्रफुल्ल वाष्र्णेय, जिला मंत्री शिवम् अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल माहेश्वरी, शेखर वाष्र्णेय, मीडिया प्रभारी शुभम्, अमन जैन, अंकुर मित्तल, वैभव जैन, मनीष वाष्र्णेय, सौरभ अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल,  पवन अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, पुनीत महाजन आदि उपस्थित थे। संचालन जीतेश तायल ने किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने