Top News

हाथरस- थाना हसायन क्षेत्र के गांव उल्दापुर की दहेज हत्या में मृतका का देवर पुलिस ने किया गिरफ्तार

हाथरस। चार माह पूर्व से दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों में से मृतका महिला का देवर बीती रात पुलिस ने भैंकुरी मोड़ के निकट मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना हसायन क्षेत्र के गांव उल्दापुर में आगरा निवासी बलवीर सिंह ने अपनी बेटा कल्पा का विवाह हसायन के गावं में किया था कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों द्वारा महिला की हत्या कर दी गई थी जहां मृतका के परिजनों द्वारा ससुरालियों पर हत्या हत्या का मुकददमा दर्ज करा गया जहां काफी दिनों से फरार चल रहे आरोपी मृतका के देवर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भैंकुरी मोड़ पर दबोच लिया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़ने वाली टीम में एसओ नरेन्द, महेश चन्द्र, रोहित सिंह सहित अन्य टीम मौजूद थी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने