हाथरस। नोटबंदी के विरोध में सोमवार को गल्ला मंडी पूर्ण रूप से बंद रही। पूरे देश में नोटबंदी से परेशान लोगों अभी कोई राहत दिखाई नही दे रही है। जिससे सब्जी मंडी में मजदूर लोग भी खुले रूपये के लिये परेशान नजर आ रहे है। पांच सौ और एक हजार रूपये के नोट बंद होने के बाद मंडी समिति हाथरस में पैसे की दिक्कत को देखते हुये बीते 21 नवम्बर सोमवार से 24 नवम्बर तक मंडी समिति में कारोबार नही होगा। सभी व्यापारियों ने निर्णय लिया है, करेसी न होने के कारण कोई व्यापार नही हो पा रहा है। किसानों को मजदूरों को छोटे नोटों की न होने की वजह से कोई भी व्यापारिक लेन-देन नही हो पा रहा है, मजदूरों नही मिल पा रही है। किसान भी अपने खाद बीज के लिये पैसों की मांग कर रहा है। इन सब परेशानियों को देखते हुये सोमवार से लेकर गुरूवार तक मंडी बंद रहेगी।
हाथरस- नोटबंदी के विरोध में पूरी तरह बंद रही गल्ला मंडी
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।