हाथरस- सिकन्दराराव कोतवाली क्षेत्र में भैंस चोरों का रैकेट सक्रिय, पुलिस द्वारा भैंस चोरी की घटनाओं को गम्भीरता से न लेने तथा नजरंदाज करने से शातिर भैंस चोर गिरोह के होंसले बुलन्द

हाथरस । सिकन्दराराव कोतवाली क्षेत्र में भैंस चोरों का रैकेट सक्रिय है और वह काफी समय से वह लगातार पुलिस को चुनौती देकर एक के वाद एक घटना को अंजाम देता आ रहा है। बीते बुधवार की रात्रि को गांव इकवालपुर से भैंस चोर घेर पर बंधी भैस चुराकर ले गये। गांव इकवालपुर निवासी सत्यवीर पुत्र कालीचरन की उसके घेर पर भैंस बंधी हुयी थी। बीती रात्रि को शातिर चोरों ने उसे चुरा लिया। पीडित ग्रामीण ने कोतवाली में तहरीर दी है। आपको बता दें कि पुलिस द्वारा भैंस चोरी की इन घटनाओं को गम्भीरता से नही लिया जा रहा हैऔर नजरंदाज किया जा रहा है जिसके चलते शातिर भैंस चोर रैकेट के होंसले बुलन्द हो रहे हैं और वह बैखौफ होकर घटनाओं को अंजाम देने में लगे है। हाथरस लाइव डोट कोम को सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस शातिर चोरों के गिरोह के सदस्य दिन में गांवों में जाकर गिलेट आदि के तोडिया, अंगूठी चेन आदि आभूषणों को बेचकर ग्रामीणों के घरों में घुसने तथा निकलने के रास्ते आदि की रैकी करते है और रात को घटना को अंजाम दे देते हैं। अगर पुलिस इस और ध्यान देकर इन फेरी वाले लोगों पर नजर रखकर कार्यवाही करती है तो एक बडे भैस चोर गिरोह का खुलासा किया जा सकता है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1