हाथरस। मानव कल्याण सामाजिक संस्था ने तालाब क्रांसिंग पर रोज-रोज लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिये पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि तालाब चैराहे पर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिये अगर कुछ बातों पर ध्यान दिया जाये तो समस्या का कुछ तो समाधान हो सकता है। तालाब क्रांसिंग के दोनों तरफ रिक्शा, ढकेल आदि को यहां से 2 सौ मीटर दूर लगाने की हिदायत दी जाये। यहां पर जो टैम्पो सड़के के किनारे खड़े होते हैं उन्हें पुरानी कलैक्ट्रेट के अन्दर और पालिका के मैदान से संचालन के आदेश दिये जायें। तालाब चैराहे से अतिक्रमण हटवाने को कोतवाली व हाथरस गेट पुलिस को निर्देशित किया जाये और किशोर टाकीज वाले चैराहे पर ट्रेफिक पुलिस की व्यवस्था की जाये।
ज्ञापन में कहा गया है कि बागला कालेज, चावड गेट और नवीपुर चैराहे पर भी टैम्पुओं के सवारी ढोने के लिये खड़े होने के कारण जाम लगता है जिससे यहंा पर ट्रेफिक सिपाही को तैनात किया जाये।
ज्ञापन देने वालों में संस्थापक/अध्यक्ष राजीव वाष्र्णेय, जिलाध्यक्ष कमलकांत दोबरावाल, जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष यतेन्द्र यादव, नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन उपाध्याय, महामंत्री कृष्णगोपाल, कोषाध्यक्ष मुकेश गोयल व मीडिया प्रभारी नरेन्द्रपाल वर्मा आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।