हाथरस। आज हाथरस में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में दर्ज 101 प्रार्थना पत्रों मंे से 16 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण करके पीडित लोगों को राहत दी गई। डीएम ने जनसमस्याओं के निस्तारण के लिये शासन एवं प्रशासन की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय जनसमस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित के लिये सभी विभागीय अधिकारियों को कडे निर्देश दिये। इस मौके पर डीएम, एसपी तथा सीडीओ ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 36 मेधावी छात्राओं को यूपी नेडा की ओर से सोलर लालटेन प्रदानकर उनके उज्जवल भविष्य के लिये आशीर्वाद दिया।
बुद्धवार को हाथरस में सम्पन्न तहसील दिवस मंे जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने एसपी केशव कुमार चैधरी, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, एसडीएम राकेश कुमार एवं अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करके निस्तारण की कार्यवाही को अंजाम दिया। उन्होंने शासन की अपेक्षा के अनुसार जिले में जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु संवेदनशील रवैया अपनाकर पीडित लोगों को राहत पहुंचाने के बारे में अधिकारियों को कडे निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने विगत तहसील दिवसों के 50 निस्तारित मामलों का सत्यापन करने हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा मोबाइल फोन पर शिकायतकर्ता से पूंछताछ करके शिकायत के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के बारे मंे तस्दीक की। डीएम, एसपी, सीडीओ और एसडीएम ने इस मौके पर 16 दिव्यांगों को विकलांग प्रमाणपत्र प्रदान कर राहत दी।
तहसील दिवस में विनोद बिहार कालोनी की श्रीमती मुन्नी रानी ने मौहल्ले में जलभराव और नाली की सफाई न होने, कछपुरा के बसंत लाल ने नामजद लोगों द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा करने, भकरोई के रघुनंदन शर्मा ने आम रास्ता में दबंग व्यक्ति द्वारा चबूतरा का निर्माण कराने, नगला भोजा के नारायण सिंह ने गाॅव में अधूरी नाली और सडक निर्माण कराने, पुराकलाॅ के बद्री प्रसाद ने दबंग लोगों द्वारा चकरोड को नष्ट करने और रामगोपाल दीक्षित ने हाथरस जंक्शन रेलवे रोड मेन बाजार की जर्जर सडक की मरम्मत कराने के बारे में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर राहत दिलाने की गुहार लगाने पर डीएम ने सभी प्रार्थनापत्रांे को अधिकारियों को संदर्भित कर गुणवत्ता सहित एक सप्ताह में निस्तारण करके पीडित लोगों को राहत पहुॅचाने हेतु कडे निर्देश दिये।
इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लोगों को फार्म उपलब्ध कराये गये। कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक ढंग से खेतीबाडी करने, फसल उत्पादन में वृद्धि हेतु वैज्ञानिक तौर-तरीके अपनाने तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओें में होने वाले रोगों तथा उनके निदान हेतु आवश्यक उपायों के बारे में पशुपालकों को जानकारी दी गयी।
तहसील दिवस में डीएफओ मधुकर दयाल, सीएमओ डा0 रामवीर सिंह, परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर शुक्ला, डीडीओ श्रीमती मंजू श्रीवास्तव, तहसीलदार कमलेश गोयल, डीआईओ यतीशचन्द्र गुप्ता, डीआईओएस जेके मलिक, सीवीओ डा0 डीके शर्मा, डीपीआरओ जगदीश राम गौतम, बीएसए श्रीमती रेखा सुमन के अलावा विद्युत, पीडब्लूडी, जलनिगम, सिचाई,नलकूप,ग्रामीण अभियत्रण विभाग के अभियन्ता तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।