हाथरस- थाना हाथरस जक्शंन क्षेत्र के गांव हाजीपुर में मेड़ काटने के विवाद में चले लाठी-डंडे, तीन लोग बुरी तरह घायल

हाथरस। थाना हाथरस जक्शंन क्षेत्र के गांव हाजीपुर में मेड़ काटने के विवाद में परिवार के लोगों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये जिन्हे पुलिस ने उपचार हेतु जिला अस्पताल भिवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाथरस जक्शंन क्षेत्र के हाजीपुर में रविवार को एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी जिसमें लाठी डंडो से लेकर फावड़ा भी चले जिसमें तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुच गयी जहां पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया गया। मारपीट में घायल हुये रणवीर पुत्र क्षत्रिय सिंह, अनशुल पुत्र रणवीर, रवेन्द्र कुमार पुत्र देवेन्द्र पाल,प्रेम सिंह, संजीव, पुत्रगण देवेन्द्र पाल मारपीट में घायल हो गये जिनका पुलिस ने जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। खेत की मेड़ को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्ष से तहरीर ले ली गई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1