हाथरस/सासनी- महिला ने रो-रोकर पुलिस के सामने रोया दुखड़ा, बेटी के पति का दूसरी औरत से चक्कर, गलत आदतों से छुटकारा दिला दो साहब !

हाथरस/सासनी। कोतवाल साहब मेरी बेटी के पति का दूसरी औरत से चक्कर है। उसकी आदतों से काफी परेशान हूं रोजाना शराब पीकर आता है और लात घूंसों से पीटता है। साहब किसी प्रकार मेरी बेटी के पति को गलत आदतों से छुटकारा दिला दो।
यह कोई फिल्म या नाटक का डायलॉग नहीं है बल्कि सोमवार की दोपहर कोतवाली में आई एक महिला रो-रोकर पुलिस के सामने अपना दुखड़ा रो रही थी। कोतवाली में आई महिला हनूफा ने बताया कि वह सादाबाद गेट हाथरस की रहने वाली है। अपनी बेटी चांदनी की शादी करीब छह माह पूर्व गावं समामई के दिलशाद पुत्र बनारसी से यथा संभव दान दहेज देकर की थी। मगर शादी के कुछ दिन बाद पता चला कि उसके दूसरी औरत से संबध हैं। इसे लेकर वह उसकी पुत्री के साथ आए दिन मारपीट करता है। गांव में पंचायत भी की मगर वह उठकर चला गया और किसी की बात मानने को तैयार नहीं होता है। परिजन भी अपने पुत्र का ही सहयोग करते हैं। पति प्राईवेट शिक्षक है, पूरे महीने की कमाई कथित औरत को ही देता है। समाचार लिखे जाने तक महिला कोतवाली में बैठी पुलिस से अपनी बेटी के सुहाग की आदतों को सुधरवाने की गुहार लगा रही थी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1