हाथरस। अलीगढ़ राजमार्ग, गाँव रुहेरी के समीप स्थित शीतल पेय फैक्ट्री वृन्दावन एग्रो इन्डस्ट्रीज प्रा.लि., हाथरस (कोका कोला फैक्ट्री) में एकाउन्ट्स सैक्शन में कार्यरत् एक एकाउन्ट्स आॅफीसर की आकस्मिक मृत्यु हो गयी। एकाउन्ट्स आॅफीसर की अचानक हुई मृत्यु से उनके परिवार में कोहराम मच गया और परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हँसमुख मिजाज एवं सभी के दिलों में राज करने वाले एकाउन्ट्स आॅफीसर डा. एम.के भारद्वाज की मृत्यु की सूचना पाकर शुक्रवार की सुबह तड़के ही उनके निजी आवास ई-27 वाटर वक्र्स काॅलोनी पर उनके शुभचिंतकों एवं इष्ट-मित्र तथा कोका कोला फैक्ट्री का समस्त स्टाफ के अलावा सैकड़ों लोग शवयात्रा में शामिल होने के लिए पहुंच गये।
बताते हैं कि स्थानीय वाटर वक्र्स काॅलोनी ई-27 में रहने वाले डा.मोहन किशोर भारद्वाज (उम्र लगभग 46 वर्ष) रुहेरी में स्थित कोका कोला फैक्ट्री में एकाउन्ट्स आॅफीसर के पद पर कार्यरत् थे। बताया जाता है कि उनको दो दिन पूर्व पेट व सीने में दर्द आदि की शिकायत महसूस हुई, तो उन्होंने हाथरस में ही एक निजी अस्पताल में अपना उपचार भी कराया और वहां दो दिन भर्ती भी रहे। बताते हैं कि उपचार के दौरान ही डा.एम.के. भारद्वाज की शुक्रवार की तड़के सुबह करीब तीन-चार बजे आकस्मिक मृत्यु हो गई। कोका कोला फैक्ट्री के एकाउन्ट्स आॅफीसर डा.एम.के भारद्वाज का अंतिम दाह संस्कार हाथुरसी देवी मंदिर के पास स्थित शमशान दाह गृह पर विधि विधान के साथ किया गया।
डा.एम.के. भारद्वाज अपने पीछे भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता हुआ छोड़ गए हैं।
इधर कोका कोला फैक्ट्री में सभी के चहेते रहे हँसमुख मिजाज एवं सभी के दिलों में बसने वाले एकाउन्ट्स आॅफीसर डा.एम.के. भारद्वाज के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा कोका कोला फैक्ट्री में भी संपन्न हुई। शोक सभा में गहरा दुख प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वह मृतक की आत्मा को शांति प्रदान करते हुए शोकाकुल परिवार को धैर्य रखने की शक्ति प्रदान करे। दो मिनट का मौन धारण करने के पश्चात फैक्ट्री में शोक अवकाश भी रहा।
कोका-कोला फैक्ट्री स्टाफ की संपन्न हुई शोक सभा में कंपनी के वरिष्ठ प्रशासनिक महाप्रबंधक राजकुमार घावरी, प्लांट महाप्रबंधक ललित कुकरेजा, अश्वनी सिंघल, योगेन्द्र पाराशर, एच.आर.विभाग के हैड प्रभारी चन्द्रेश दुवे, सिक्योरिटी विभाग के हैड बकील खंा, ओपी वाष्र्णेय व ओपी राना सहित कोका कोला फैक्ट्री का समस्त स्टाफ प्रमुख रूप से उपस्थित था।
बताते हैं कि स्थानीय वाटर वक्र्स काॅलोनी ई-27 में रहने वाले डा.मोहन किशोर भारद्वाज (उम्र लगभग 46 वर्ष) रुहेरी में स्थित कोका कोला फैक्ट्री में एकाउन्ट्स आॅफीसर के पद पर कार्यरत् थे। बताया जाता है कि उनको दो दिन पूर्व पेट व सीने में दर्द आदि की शिकायत महसूस हुई, तो उन्होंने हाथरस में ही एक निजी अस्पताल में अपना उपचार भी कराया और वहां दो दिन भर्ती भी रहे। बताते हैं कि उपचार के दौरान ही डा.एम.के. भारद्वाज की शुक्रवार की तड़के सुबह करीब तीन-चार बजे आकस्मिक मृत्यु हो गई। कोका कोला फैक्ट्री के एकाउन्ट्स आॅफीसर डा.एम.के भारद्वाज का अंतिम दाह संस्कार हाथुरसी देवी मंदिर के पास स्थित शमशान दाह गृह पर विधि विधान के साथ किया गया।
डा.एम.के. भारद्वाज अपने पीछे भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता हुआ छोड़ गए हैं।
इधर कोका कोला फैक्ट्री में सभी के चहेते रहे हँसमुख मिजाज एवं सभी के दिलों में बसने वाले एकाउन्ट्स आॅफीसर डा.एम.के. भारद्वाज के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा कोका कोला फैक्ट्री में भी संपन्न हुई। शोक सभा में गहरा दुख प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वह मृतक की आत्मा को शांति प्रदान करते हुए शोकाकुल परिवार को धैर्य रखने की शक्ति प्रदान करे। दो मिनट का मौन धारण करने के पश्चात फैक्ट्री में शोक अवकाश भी रहा।कोका-कोला फैक्ट्री स्टाफ की संपन्न हुई शोक सभा में कंपनी के वरिष्ठ प्रशासनिक महाप्रबंधक राजकुमार घावरी, प्लांट महाप्रबंधक ललित कुकरेजा, अश्वनी सिंघल, योगेन्द्र पाराशर, एच.आर.विभाग के हैड प्रभारी चन्द्रेश दुवे, सिक्योरिटी विभाग के हैड बकील खंा, ओपी वाष्र्णेय व ओपी राना सहित कोका कोला फैक्ट्री का समस्त स्टाफ प्रमुख रूप से उपस्थित था।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।