हाथरस। वरिष्ठ भाजपा नेता रवेन्द्र सिंह सेंगर ने भाजपा की परिवर्तन विशाल रैली को सफल बनाने के लिये ग्राम वाजिदपुर, बारगांव, अगसौली, सुजाबलपुर मे जाकर लोगों से जनसम्पर्क किया तथा इस मौके पर लोगों की समस्याओं को सुना और मोदी की योजनाओं के बारे मे अवगत कराया और बताया कि मोदी ने काले धन पर जो सर्जिकल स्ट्राइक की है वो उन्हीं के भले के लिये नहीं है बल्कि देश की जनता के लिये है जिससे काला धन बाहर आयेगा और देश का विकास होगा साथ ही महॅगाई मे कमी आयेगी। तथा बेरोजगारी दूर होगी तथा भ्रष्टाचार के कदम लडखडायेगें तथा लोगो से अपील की जिला हाथरस मे होने वाली वाली परिवर्तन रैली मे प्रदेश के बदलते स्वरूप के साथ आप सब हमारे साथ मिलकर होने वाले परिवर्तन मे सहयोग करे तभी प्रदेश नये विकास की ओर बढेगा।
इस मौके पर राजकिशोर शर्मा, राहुल, सचिन पुढींर, जोनी, बंटी, अखिलेश, संजय, मौनू आदि लोग मौजूद थे।
इस मौके पर राजकिशोर शर्मा, राहुल, सचिन पुढींर, जोनी, बंटी, अखिलेश, संजय, मौनू आदि लोग मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।