सिकन्दराराव- पुलिस ने 2 गौकशों को किया गिरफतार

सिकन्दराराव। कोतवाली पुलिस ने आज 2 गौकशों को गिरफतार करके बडा ही सराहनीय कार्य किया है। आपको बता दें कि सिकन्दराराव क्षेत्र मेंगौकशी की घटनाओं को लेकर गौभक्तों में भारी आक्रोश पनप रहा था अभी पिछले दिनों ही खेडिया नहर के पास रेलवे लाइन किनारे झाडियों में गाय की खाल तथा गौमास के अवशेष मिलने से एक बार फिर गौभक्तों में भारी आक्रोश पनप गया था और उन्होंने कोतवाली को घेरकर 7 दिन के अन्दर आरोपियों को गिरफतार करने की चेतावनी दी थी। जिसके चलते पुलिस लगातार हरकत में थी और पुलिस ने अपने मुखबिरों के नेटवर्क को सक्रिय करके इस मामले में लगा दिया था। सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मौहल्ला नौरंगाबाद में 2 गौकश बैठकर योजना बना रहे हैं। तो कोतवाली के दरोगा लोकपाल सिंह के नेतृत्व में सिपाही शीलेश कुमार, राजेश कुमार, उमाशंकर फौरन मौके पर पंहुचे। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे तो सिपाही शीलेश कुमार ने तेजी से दौडकर उनका पीछाा किया और दोनों शातिर युवकों को बहादुरी के साथ दबोच लिया। इस दौरान सिपाही शीलेश कुमार के दाहिने हाथ में चोट भी आ गयी। पकडे गये दोनों युवकों हवीव पुत्र सद्दीक निवासी मौहल्ला शाहबुद्दीनगंज एवं शाहिद उर्फ सागर पुत्र फकरूद्दीन निवासी मौहल्ला नौखेल ने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया है और रेलवे लाइन किनारे गोकशी की घटना को अंजाम देना स्वीकारा है। घटना के संदर्भ में कोतवाल राजवीर सिंह ने कहा कि गौकशी की घटना के बाद से ही पुलिस ने गौकशों की तलाश शुरू कर दी थी और शहर भर में फैले मुखबिरों के नेटवर्क को भी सक्रिय कर इस कार्य में लगा दिया था। जिसके परिणामस्वरूप आज 2 शातिर गौकशों को पुलिस ने गिरफतार किया है। दोनों युवकों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। कोतवाल राजवीर सिंह ने गोकशों को चेतावनी देते हुये कहा है कि क्षेत्र में गौकशी की घटनाएं सहन नहीं की जायेगीं। गौकशी करने वाले लोगों पर गैगेंस्टर एवं एनएसए की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1