Top News

हाथरस- आगरा रोड़ स्थित रविकुंज स्थित श्रीमती इन्दिरा गांधी पार्क पर शहर काग्रेंसियों ने पूर्व महिला प्रधानमंत्री का बलिदान दिवस वसरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती मनाई

हाथरस। शहर काग्रेंस कमैटी द्वारा देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री व आयरन लेडी स्व. श्रीमती इन्द्रिरा गांधी जी का बलिदान दिवस व लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती एकता दिवस के रूप में आगरा रोड़ स्थित रविकुंज स्थित श्रीमती इन्दिरा गांधी पार्क पर शहर अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य की अध्यक्षता में व ललतेश गुप्ता के संचालन में मनायी गयी।
मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव प.ं ब्रहमदेव शर्मा थे। सर्वप्रथम इन्दिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्र्यापण व पटेल जी के छवि चित्र वा पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया। शहर अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि अन समय आ गया है कि हम सभी काग्रेंसजनों को पूरी शक्ति के साथ एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना है। तभी इन्दिरा गांधी जी के सपने थे उसे हम उ.प्र. की सरकार में आ कर पूरे कर पायेगें। क्योकि देश व प्रदेश में धर्मवाद व जातिवाद का खात्मा कर विकास के रास्ते पर लाना है। यहि सोच पटेल जी की थी। क्यो कि अब जनता भी चाहती है कि लोग विकास की बात करे और जो कहे उसे करें अब करनी और कथनी में अन्तर करने वाले नेता और पार्टी दोनों ही ज्यादा दिन सन्ता में नही रह सकते है। कार्यक्रम में एन.पी पिप्पल, आरा.के. राजू, मुन्ना लाल शर्माद्व छीतर मल शर्मा, पन्ना लाल, डा. रमन गुप्ता, कपिल नरूला, अनुज सन्त, राकेश जैसवाल, सन्तोष उपाध्याय, सुनील शर्मा, संयज कप्तान, भगवान शर्मा, श्रीमती रीना, अविनाश पचैरी आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने