हाथरस। अलीगढ रोड स्थित ग्रामीण बैंक आॅफ आर्यावर्त में ग्रामीण महिला पुरूषों को गैस सिलेण्डर चूल्हे वितरण किये गये। 127 आवेदनों में से 88 आवेदन सही थे। इस अवसर पर बैंक के आर एम राजीव गुप्ता ने सभी उपभोक्ताओं को समझाया और कहा ये गैस सिलेण्डर आपको ऋण के तहत मिले है। आप लोग जल्दी अदा करेंगे तो आपको दूसरी योजनाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम संयोजक विनोद चैधरी ने सभी पात्रों को घर घर जाकर देखा तो वास्तव में इनको गैस की आवश्यकता थी। उनके आवेदन भरवाये आज प्रधानमंत्री योजना के अन्तर्गत गैस सिलेण्डर और सभी सामान उपभोक्ताओं को दिलवाया। इस अवसर पर बैंक मैनेजर राजीव आर्य ने कहा बैक द्वारा आपको जी सुविधा उपलब्ध हुई है यह एक प्रधानमंत्री की एक योजना है। इस योजना के तहत जिनके पास धन के अभाव में सिलेण्डर नहीं खरीद पाते थे वो आज इस योजना का लाभ उठाकर अपने परिवार को सुख समृद्ध बनायेंगे।
इस अवसर पर हाथरस गैस एजेंसी के मालिक विजय गर्ग, राजी गोबिल, कपिल मुनिमिश्रा, प्रियंका गुप्ता, पवन कुमार, बैंक कर्मचारी के अतिरिक्त रोहित सिंह, मिठ्ठन लाल, प्रेमवती, आशा देवी, सरला देवी, पिंकी शर्मा, जमील, रूखसार, हेमलता, पूजा आदि लोगों को सिलेण्डर वितरण किये।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।