Top News

हाथरस- अन्न क्षेत्र द्वारा असहाय वृद्ध महिलाओं को दीपावली पर उपहार

हाथरस। अलीगढ़ रोड, गांधी पार्क स्थित अन्न क्षेत्र की ओर से हर साल की भांति इस साल भी दीपावली के अवसर पर असहाय वृद्ध महिलाओं को 28 अक्टूबर, धनतेरस को उपहार स्वरूप सामान वितरित किया जायेगा, जिसमें मिठाई का डिब्बा, एक साड़ी एवं स्टील बाल्टी उन्हें ही दी जायेंगी जो अन्न क्षेत्र में पंजीकृत एवं जिन्हें हर माह की 5 तारीख को 300 रूपये की पेंशन दी जा रही है। उक्त उपहार की शुरूआत 12 साल पहले स्व. बाबा लालसदास की देखरेख में शुरू हुई थी। जो अनवरत चल रही है।
उक्त निर्णय असहाय वृद्धा महिला सेवा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश सरदाना, संयोजक रमेशचन्द्र गुप्ता, संजीव कुमार आंधीवाल, राजीव अरोड़ा, रामलाल, बालकिशन, देवेन्द्र कुमार अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने