Top News

हाथरस- आरपीएम डिण्डी कालेज के डायरेक्टर डा. अविन शर्मा एफसीआई के उ.प्र. प्रभारी नियुक्त

हाथरस। कोटा रोड स्थित आरपीएम डिण्डी कालेज के डायरेक्टर एवं भाजपा नेता डा. अविन शर्मा को भारतीय खाद्य निगम (एफ.सी.आई.) का केन्द्र सरकार द्वारा उ.प्र. प्रभारी बनाये जाने से उनके समर्थकों व शुभचिंतकों व भाजपाईयों में भारी हर्ष की लहर दौड गई है।
युवा भाजपा नेता व आरपीएम डिग्री कालेज के डायरेक्टर डा. अविन शर्मा को भारत सरकार के केन्द्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री रामविलाम पासवान द्वारा भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की सेन्ट्रल कमेटी में पूरे उ.प्र. से उन्हें सदस्य मनोनीत कर उ.प्र. का प्रभारी मनोनीत किया गया है। डा. अविन शर्मा के मनोनयन की खबर से उनके समर्थकों व शुभचिंतकों में भारी हर्ष की लहर है।
दिल्ली से फोन पर भाजपा नेता डा. अविन शर्मा ने बताया कि केन्द्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री रामविलास पासवान द्वारा उन्हें सदस्य व उ.प्र. का प्रभारी मनोनीत किया गया है तथा उन्हें नियुक्ति पत्र  दिया गया है शेष अन्य प्रक्रियाओं को पूर्ण कर वह 20 अक्टूबर को हाथरस आयेंगे। उन्होंने बताया कि विधिवत तरीके से लाल बत्ती लगाने आदि के अधिकारी हैं। समर्थकों व शुभचिंतकों द्वारा उनके आने पर जोरदार स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने