हाथरस/सिकंदराराऊ। भाजपाईयों ने वरिष्ठ भाजपा नेता रवेन्द्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में चीन का पुतला फूंका गया तथा चायना के उत्पादों का विरोध करते हुए होली जलाई गयी। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओंने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी।
भाजपा नेता रवेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि चीन केउत्पादों के लिए भारत एक बहुत बडा बाजार है। यहां से चीन की अर्थ व्यवस्था को बहुत मजबूती मिलती है। सभी देशवासी एकजुट हो कर चीन के उत्पादों का बहिष्कार करेंऔर स्वदेशी अपनाऐं। चीन हमेशा भारत के खिलाफ रहा है और भारत के दुश्मन पाकिस्तान का साथ दिया है। आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर भी चीन अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा और पाकिस्तान को बढावा देने में लगा है। चीन को सबक सिखाने के लिए सभी भारतीय नागरिक चीनी उत्पादों का पूर्ण बहिष्कार कर दें। इस बार दीपावली पर कोई भी चीनी प्रोडक्ट प्रयोग न करें।
उन्होने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि जिन आतंकवादियों को पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खडा किया था आज वो पाकिस्तान के लिए मुसीबत बन रहे हैं। इसी प्रकार यही पाकिस्तान और आतंकवाद चीन के लिए परेशानी का सबब बनेगा। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ता राठी चैराहे पर एकत्रित हुए जहां से जुलूस के रूप मेंनारेबाजी करते हुए रोडवेज बस स्टैण्ड पहुंचे और चीन का पुतला फूंका और चीनी उत्पादों की होली जलाई।
इस मौके पर नगराध्यक्ष उपेन्द्र वाष्र्णेय, अमन सेंगर, यतेन्द्र पाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह, कृष्णा यादव, अमन गुप्ता, विमल, अर्पित अग्रवाल, विकास वाष्र्णेय, रिंकूजैन, पंकज गुप्ता, सुनील शर्मा, राजू सूफी आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।